धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल लाया गया।.जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषत कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुरानी सराय मोहल्ले में रहने वाला युवक इकबाल लोहे की दुकान पर काम करता था। जो मानसिक रूप से परेशान था। सुबह के पहर घर के सभी लोग बाहर थे। इसी दौरान घर में अकेले मौजूद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इकबाल की मां जब वापस घर पहुंची, तो उन्होंने उसे फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी भेज दिया गया। मृतक इकबाल के पिता का नाम अशफाक है। घटना के समय इकबाल की पत्नी आगरा में अपने मायके गई हुई थी। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


