युवक ने मानसरोवर तालाब में छलांग लगाई, मौत:सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ ने शव बाहर निकाला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली थाना क्षेत्र के मानसरोवर तालाब में शुक्रवार शाम एक युवक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान कांजी हाउस के पास निवासी गोविंद पुत्र जेनाराम भील के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को गोविंद ने कालकाजी तालाब से सटे मानसरोवर तालाब में छलांग लगाई। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे देखा और तुरंत पास में मौजूद कोतवाली थाने के आसूचना अधिकारी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ तथा सिविल डिफेंस टीमों को बुलाया। प्रत्यक्षदर्शी ने वह जगह बताई जहां युवक ने छलांग लगाई थी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने पानी में उगी झाड़ियों के बीच से काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक सत्येंद्र रतनू ने पुलिस कॉन्स्टेबल की मदद से लोगों को समझाकर वहां से हटाया। शव बाहर निकालने के बाद, पास खड़ी एक किशोरी ने शव को ढकने के लिए अपना दुपट्टा पुलिस को दिया। पुलिस ने मौका मुआयना किया और परिजनों को सूचना दी। शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *