छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादीशुदा युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड कर दी। जब महिला ने मना किया तो उसने गाली-गलौज की। युवक ने लेडीज टेलर को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो उसे उठवा लेगा। युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने लेडीज टेलर के घर गया था। वहां महिला का मोबाइल नंबर लिया और उसे परेशान करने लगा। लेडीज टेलर और उसके पति ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। डेढ़ साल पहले लिया था नंबर पीड़िता के मुताबिक वह खुर्सीपार की रहने वाली है। महिलाओं के कपड़े सिलाई का काम करती है। गनपत ध्रुव डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने घर आया था। इसी बहाने उसने मोबाइल नंबर लिया था। शुरुआत में वह फोन पर सामान्य बातचीत करता था। लेकिन कुछ समय बाद युवक बार-बार फोन कर अश्लील बातें करने लगा। महिला के पति ने भी इसका विरोध जताया। समझाने के बाद आरोपी कुछ समय के लिए शांत हो गया था। लेकिन 28 नवंबर 2005 को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आरोपी ने फिर से अलग-अलग नंबरों से फोन करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि युवक न केवल उससे अश्लील बातें करता है, बल्कि बार-बार अपने लव अफेयर का जिक्र कर उसे बहकाने की कोशिश करता है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। किडनैप कर लेने की धमकी दी महिला का आरोप है कि आरोपी ने फोन पर ऊंची आवाज में धमकी देते हुए कहा कि वह उसे उठवा लेगा। उसका अपहरण करके ले जाएगा। इसके अलावा आरोपी ने महिला के पति के साथ भी गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इन धमकियों से महिला और उसका परिवार काफी डरा हुआ है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार फोन कर उस पर दबाव डालता है और फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मानसिक रूप से परेशान करता है। लगातार धमकियों और डर के कारण पीड़िता ने दुर्ग पुलिस से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपी से परेशान होकर थाने पहुंची महिला पीड़ित महिला ने शिकायत में लिखा है कि अगर भविष्य में उसके या परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए वही युवक जिम्मेदार होगा। महिला और उसके पति ने कई बार उसे रोकने और समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी की हरकतें बढ़ती गईं, इसलिए उन्हें मजबूर होकर पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज खुर्सीपार थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में आरोपी के खिलाफ धारा 79 (अश्लील कृत्य/उत्पीड़न) और धारा 351(3) (धमकी और डराने-धमकाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ……………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दोस्त से रेप करवाया, खुद VIDEO-कॉल पर देखता रहा:नाबालिग लड़की से मोबाइल पर शादी की; सुहागरात के नाम पर न्यूड-फोटो मांगी, ब्लैकमेल करने लगा छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बिहार के युवक ने नाबालिग लड़की (17 साल) से मोबाइल में वर्चुअली शादी की। वीडियो कॉल के जरिए सुहागरात मनाई। आरोपी को लड़की के न्यूड फोटो वीडियो रख लिए। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और अजीबोगरीब डिमांड करने लगा। वीडियो वायरल होने के डर से लड़की आरोपी की सभी बात मानती गई। पढ़ें पूरी खबर…


