युवक ने विषैला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

मझिआंव| बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलगा निवासी स्वर्गीय घमड़ी यादव के लगभग 45 वर्षीय पुत्र ईश्वरी यादव ने शनिवार की देर रात विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी रविवार की सुबह आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने दिया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी एएसआई प्रसिद्ध पासवान एवं पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा। वहीं पुलिस जांच पड़ताल करते हुए पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ईश्वरी यादव के साथ बहू श्वेता देवी पति रामाशीष यादव के साथ बात विवाद हुआ थाजिसके कारण आहत होकर ईश्वरी यादव ने आत्महत्या कर ली। ईश्वरी यादव का एक ही पुत्र है और पत्नी भी गूंगी है। इधर इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मालूम चला है कि सलगा गांव निवासी ईश्वरी यादव जहरीला पदार्थ खाकर खुदकाशी किया है। पोस्टमार्टम कर लिया गया है आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *