युवक ने हंसिया से काटा अपना गला, हालत गंभीर

जांजगीर| जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बुधवार को मंगल दास (30) ने हंसिया से अपना गला काट लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत पामगढ़ सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया। मंगल अपने जीजा के घर आया हुआ था। परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसी कारण उसने सुसाइड का कदम उठाया। बुधवार को घरवाले अपने कामों में व्यस्त थे। तभी मंगल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और हंसिया से गले पर वार कर दिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था। गले में लगभग 3 इंच गहरा घाव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *