युवक पर जानलेवा हमला, तीन के खिलाफ केस दर्ज

फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में 3 आरोपियों रमन शर्मा, गुरजीत सिंह और समरजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ग्रीन एवेन्यू निवासी उपजे सिंह बताया कि वह शुक्रवार करीब साढ़े 10 बजे अपनी स्कोडा कार में सवार होकर बलकलां स्थित अपनी फैक्टरी जा रहे थे। रास्ते में खन्ना पेपर मिल वाले पुल पर पीछे से आ रही सफेद रंग की जैगवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस पर जब उन्होंने कार का शीशा नीचे कर उन लोगों से सावधानी से गाड़ी चलाने को कहा, तो कार में सवार 3 युवक गाली-गलौच करने लगे और जान से मारने की धमकियां दीं। उपजे सिंह ने डर कर अपनी कार भगाई, लेकिन आरोपी युवकों ने उनकी फैक्टरी के पास पहुंच कर उनकी कार को रोक लिया और तोड़फोड़ की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *