युवक पर जानलेवा हमला हत्या की दी धमकी, पर्चा

भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा में देर रात युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-4 निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर की रात करीब 9 बजे वह किसी निजी काम से सरकारी अस्पताल के पास जा रहा था। इसी दौरान कुछ हथियारबंद युवक उसके पास पहुंचे। सुखचैन सिंह ने ललकारा मारते हुए कहा कि इसे पुलिस से शिकायत करने का मजा सिखाते हैं। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाया तो सुखचैन सिंह ने अपनी जेब से पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी अपने-अपने हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सुखचैन सिंह, रोबिन, शंकर, राजन, जॉबन सहित 3 अज्ञात लोग के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *