युवक पर तलवार-फरसे से हमला:घायल के पार्टनर ने की थी आरोपी की भाभी से शादी; दोबारा भी अटैक करने की धमकी दी

शाजापुर जिले के शुजालपुर में सरे बाजार एक युवक पर दो बदमाश तलवार-फरसा लेकर टूट पड़े। बाइक से आए आरोपियों ने उस पर कई वार किए। इसके बाद हथियार लहराते हुए भाग निकले। बबलू उर्फ फहीम नाम के इस युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात रविवार दोपहर बस स्टैंड स्थित कैला माता मंदिर के सामने की है। इसका सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया। बताया जा रहा है कि आरोपी की भाभी से बबलू के पार्टनर ने शादी कर ली थी। इसी बात से वह खफा था। हमले की 3 तस्वीरें देखिए… पार्टनर पर हमला कर लेना चाहता था बदला
दरअसल, घायल बबलू उर्फ फहीम की रेडिएटर की दुकान है। इसमें जयेश जायसवाल उर्फ कालू पार्टनर है। जयेश ने 15 दिन पहले जया नाम की महिला से शादी कर ली थी। वह हमलावर आकाश जायसवाल उर्फ छोटू की भाभी है। हालांकि दोनों ने बोडा पुलिस के सामने सहमति से शादी का बयान भी दे दिया था। छोटू इस शादी से नाराज है। कालू और छोटू आपस में रिश्तेदार भी हैं। 10 दिन पहले दुकान पर आकर दी थी धमकी
हमलावर फहीम पर दुकान नहीं खोलने और कालू के साथ पार्टनरशिप से हटने का दबाव बना रहे थे। 10 दिन पहले छोटू और उसका साथी मान सिंह प्रजापत दुकान पर आए थे। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर फहीम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। रविवार शाम को पहुंचे और हमला कर दिया
रविवार शाम करीब 4 बजे फहीम दुकान पर बैठा था। सीसीटीवी में दिख रहा है कि फहीम किसी काम से एक्टिवा से जाने लगता है। इसी दौरान दो हमलावार तलवार और फरसा लेकर बाइक से पहुंचते हैं। आते ही ताबड़तोड़ हमला करने लगते हैं। आराेपियों ने इस दौरान कई वार किए। अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। बचने के लिए फहीम दुकान किनारे भी घुसा, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। इसके बाद लहूलुहान हालत में फहीम को वहीं छोड़कर हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गए। दोबारा हमला करने की धमकी भी देकर गए
मौके पर मौजूद लोग फहीम को अस्पताल लेकर गए। उसकी पीठ, सिर और पैर में गहरे घाव हैं। फहीम ने पुलिस को बताया कि उसका छोटू और मान सिंह से सीधा विवाद नहीं है। वे दुकान नहीं खाेलने और जयेश उर्फ कालू को पार्टनरशिप से हटाने की धमकी दे रहे थे। दोबारा हमला करने की धमकी भी देकर गए हैं। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *