युवक मारपीट कर पेट में चाकू से वार किया:माताजी के चंदे के रुपए मांगने को लेकर हुआ झगड़ा,चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ इलाके की राजपूत कॉलोनी में देर रात एक युवक के मारपीट कर चाकू मारने की घटना सामने आई। यहां शराब पी रहे 5 बदमाशों ने एक युवक से पैसे मांगे, इनकार करने पर मारपीट की और उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। घायल युवक रोहित ने बताया कि राजपूत कॉलोनी स्थित जिंद बाबा मंदिर के पास वह टॉयलेट करने गया था। इस दौरान बापू कॉलोनी के रहने वाले विष्णु, गणेश मच्छी, बिट्टू समेत अन्य युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने उससे पैसे मांगे, लेकिन उसके पास सिर्फ माताजी के चंदे के पैसे थे, जिन्हें देने से उसने मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू उसके पेट में घोंप दिया, जिससे 3 इंच से ज्यादा गहरा घाव हो गया। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की बाइक जब्त की। हेड कांस्टेबल दशरथ सिंह ने बताया कि झगड़े में शामिल कुल पांच बदमाशों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार है। घायल रोहित को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *