युवक से मारपीट करने के मामले में 4 लोगों पर केस

अमृतसर| थाना घरिंडा की पुलिस ने युवक से मारपीट करने और घर पर ईंट-पत्थरों से हमला करने के मामले में 4 हमलावरों पर पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अभिलास कुमार और रजिंदर कुमार निवासी छेहर्टा के रूप में हुई है, जबकि 2 आरोपी अज्ञात शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह निवासी हमीदपुरा कॉलोनी ने बताया कि 2 दिसंबर शाम 7 बजे दोनों आरोपी गली में गालियां निकाल रहे थे। जिसे ऐसा करने से रोका था। देर रात जब वह 12.15 बजे अपने दोस्त के घर से अपने घर के बाहर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *