युवक से मारपीट के बाद बाइक में आग भी लगा दी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर के गांधी चौक में एक युवक से तीन आरोपियों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के बाद उसके बाइक में आग भी लगा दी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज किया है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी तूफान उर्फ राकेश सोनी से रात करीब 1 बजे आरोपी अनूप यादव, रुपेश और विकास ने मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट की। इसके बाद तूफान सोनी की बाइक में आग भी लगा दी। जिससे बाइक बुरी तरह जल गई है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच जारी होने का दावा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *