युवक से मोबाइल छीनकर फरार होने वाला स्नैचर काबू

अमृतसर| थाना मेहता की पुलिस ने युवक से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले एक स्नैचर को काबू किया है। आरोपी की पहचान पल्ला के रहने वाले रविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पल्ला के रहने वाले लवप्रीत सिंह ने बताया कि 26 मार्च की सुबह साढ़े 11 बजे अपने गांव पल्ला की ओर जा रहा था कि पीछे से बाइक सवार एक युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *