बिजनौर में एक सिरफिरे ने दुकान में घुसकर एक लड़की को बंधक बना लिया। उसने लड़की की गर्दन पर चाकू रख दिया और उससे एक लाख रुपए की मांग करने लगा। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई। सिरफिरा पैसे न देने पर लड़की को जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन सिरफिरा मानने को तैयार नहीं था। लोगों ने उसे बातों में उलझाना शुरू किया। मौका पाते ही दबोच लिया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान बाजार में करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र का है। पहले दो तस्वीरें देखें… अब सिलसिलेवार पूरी घटना जानिए… कपड़ों की खरीदारी करने गई थी लड़की बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे कृष्णा टॉकिज के पास लगे मार्केट में कुछ युवतियां कपड़ों की खरीददारी कर रही थीं। उसी समय अचानक एक सिरफिरा युवक वहां पहुंचा। उसने एक युवती को पीछे से पकड़ा और जेब से चाकू निकालकर उसके गले पर चाकू रख दिया। इस पर लड़की घबरा गई। उसने आरोपी के चंगुल से छूटने के लिए हाथ-पैर मारे। लेकिन आरोपी ने लड़की को धमकाते हुए कहा- गला काट दूंगा। वह एक लाख रुपए की मांग करने लगा। युवती की सहेलियां रोने लगीं। गले पर चाकू रखकर धमकाया
युवती के शोर मचाने पर घटनास्थल पर तमाम लोग पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया। फिर भी वह युवती के गले पर चाकू रखकर धमकाता रहा। इस बीच युवती रोती बिलखती रही। करीब 30 मिनट तक हंगामे के बाद भीड़ ने करीब 8 बजे आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना के संबंध में कपड़े की सेल कर रहे एक दुकानदार ने बताया- सिरफिरे युवक द्वारा युवती के गले पर चाकू रखकर एक लाख रुपए की मांग की गई। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग भी घटना पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
आरोपी की पहचान अजीत के रूप में हुई है। वह बाराबंकी जिले के सुरजनपुर गांव का रहने वाला है। उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नजीबाबाद पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह ने बताया- स्टेशन रोड पर कपड़ों की सेल लगी थी, जहां कुछ बच्चियां खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने आकर चाकू लगाकर उन्हें धमकाने और पैसे मांगने का प्रयास किया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती के साथ वहां मौजूद अन्य बच्चियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ———————— ये भी पढ़ें… ‘मुंह में यूरिन कर दूंगी…’ कहने वाली दरोगा का इंटरव्यू:बोलीं- कार वाले ने ब्रेस्ट पर हाथ मारा, महिला गालियां दे रही थी यूपी की एक महिला दरोगा का VIDEO सुर्खियों में है। मेरठ के आबूलेन पर महिला दरोगा रचना राठी कार जाम में फंसी थी। महिला दरोगा ने गाड़ी से उतरकर गई और दूसरे कार में बैठे दंपती को धमकाने लगी। कहा- पुलिस की वर्दी पहनकर खड़ी हूं, दरोगा हूं मैं, मुंह में यूरिन कर दूंगी। गाड़ी नहीं हटाई तो बेल्ट से पीटूंगी। पढ़ें पूरी खबर…


