बालाघाट तिरोड़ी पुलिस ने युवती पल्लवी बिंझाडे की आत्महत्या के मामले में निकेश उर्फ निक्कू गौतम को गिरफ्तार किया है। पल्लवी ने 5 दिसंबर की रात अपने घर के पास कुएं में कूदकर जान दे दी थी। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला था, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी हुई। पुलिस के अनुसार, पल्लवी और निकेश के बीच प्रेम संबंध था। निकेश पल्लवी से शादी करना चाहता था, लेकिन पल्लवी अपने परिवार की मर्जी से शादी करना चाहती थी। परिवार पल्लवी के लिए रिश्ते तलाश रहा था। 1 दिसंबर को रायपुर से आए एक युवक ने पल्लवी को पसंद भी कर लिया था। हालांकि, जब युवक का परिवार वापस जा रहा था, तब निकेश ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। उसने अपने और पल्लवी के प्रेम संबंध के बारे में बताकर उन्हें पल्लवी से शादी न करने के लिए मना लिया। इसके बाद लड़के पक्ष ने पल्लवी के परिजनों को शादी से इनकार कर दिया। इस घटना से परिवार को अपमान झेलना पड़ा। टीआई ने बताया कि युवती ने मौत का जिम्मेदार प्रेमी को ठहराया था इस अपमान का पल्लवी पर गहरा असर हुआ। इसी वजह से उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पल्लवी ने एक सुसाइड नोट लिखा और 5 दिसंबर की देर रात घर के पास कुएं में कूद गई। 6 दिसंबर को पुलिस ने युवती का शव कुएं से बरामद किया। तिरोड़ी थाना प्रभारी कौशल कुमार सूर्या ने बताया कि सुसाइड नोट में युवती ने अपनी मौत का जिम्मेदार निकेश गौतम को ठहराया था। इसी आधार पर निकेश उर्फ निक्कू गौतम को बीएनएस की धारा 108 के तहत गिरफ्तार किया गया। उसे 8 दिसंबर को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सुसाइड नोट में यह लिखा था जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महकेपार पुलिस चौकी के ग्राम बड़पानी में 25 वर्षीय युवती पल्लवी बिन्झाड़े ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में युवती ने लिखा था कि “मैनें एक गलती की मोबाइल पकड़ी, बाकी कुछ गलती नहीं की, ना मिलने गई न कुछ गलत काम की, ना हीं शादी नहीं करूंगी बोली बस। कुत्ते को समझाई पर मैं जी सकूं ऐसी जिंदगी मेरी रखा नहीं। अब मैं जीना चाहती भी नहीं। कुत्ते के कारण क्या-क्या नहीं सुनी, घर में दो साल तक परिवार वालों का टेंशन ली पर मुझे पता है मैं सही थी। पर और बेइज्जती सहने की हिम्मत नहीं है, जीने की हिम्मत नहीं है। मेरे कारण पूरे परिवार को बेइज्जती सहनी पड़ी, आए रिश्ते को भी तोड़ा। मैं शादी मां-बाप के मर्जी से करना चाहती थी “मेरे मौत का कारण निक्कू गौतम है।” ये खबर भी पढ़े… पठार क्षेत्र में युवती का शव कुएं में मिला, परिजन बोले अपने कमरे में सोने गई थी, सुसाइड नोट बरामद बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महकेपार चौकी के बड़पानी गांव में एक 25 वर्षीय युवती पायल बिंझाड़े का शव कुएं में मिला है। पुलिस ने शनिवार को युवती का शव बरामद किया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। तिरोड़ी थाना प्रभारी कौशल कुमार सूर्या ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है। पढ़े पूरी खबर…


