युवती को पीटकर जंगल के पास छोड़ा, ग्वालियर रेफर:दतिया में मंदिर जाते समय उठा ले गए थे बदमाश; चेहरे पर चोट के निशान मिले

दतिया में कोतवाली थाना क्षेत्र से रविवार रात लापता हुई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में मोहना हनुमान मंदिर के जंगल के पास सड़क किनारे मिली। युवती के साथ मारपीट किए जाने के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की पैनल टीम द्वारा मेडिकल परीक्षण के बाद हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह भंडारी फाटक स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद युवती सोमवार सुबह जंगल के पास घायल अवस्था में मिली। युवती के मुंह पर चोट के निशान मिले
घटना की जानकारी मिलते ही दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और जंगल क्षेत्र में सघन छानबीन की। हालांकि अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है। एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि युवती के मुंह पर चोट के निशान हैं और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *