अजमेर जिले के पुष्कर थाना क्षेत्र में युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने और अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुष्कर थाना पुलिस के अनुसार थाने में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि उसने एक बैंक में नौकरी के लिए ज्वाइन किया था। वहीं पर उसकी एक युवक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। पीड़ित ने बताया कि युवक के द्वारा उसे शादी करने का झांसा दिया गया। इस बीच उसे नौकरी से निकाल दिया। तब आरोपी ने कोचिंग करने के लिए 1 लाख नगद लिए थे। इसके साथ ही आरोपी को एक बाइक लेकर दी थी। पीड़ित ने बताया कि इस बीच आरोपी ने उसे झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए थे। बाद में आरोपी होटल में जन्मदिन मनाने के लिए ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। बाद में उसे शादी करने से इनकार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पुष्कर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


