युवती ने खाया कीटनाशक, चल रहा इलाज

गढ़वा | झलुआ गांव की 18 वर्षीय हाजरा खातून पिता स्व. असलम अंसारी ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में हाजरा खातून की मां ने बताया कि घरेलू कामकाज नहीं करने पर डांट-फटकार किया गया था। इससे आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल में इलाजरत हाजरा खातून की स्थिति में सुधार हो रहा है। गढ़वा | गढ़वा-श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत पढ़ुआ मोड़ के समीप सड़क पर एक नीलगाय के अचानक कूद जाने से एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव निवासी रामजी चौधरी की पत्नी 52 वर्षीय सतवंती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में घायल सतवंती देवी ने बताया कि शनिवार की देर शाम को वह रमना बाजार से आटो में सवार होकर घर लौट रही थी। इस दौरान पढ़ुआ मोड़ पर यह घटना घटित हो गई। आटो में सवार तीन घायलों को उनके स्वजन किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जबकि सतवंती देवी को उसके स्वजन ने सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *