युवती ने दोस्त को पुणे से बुलाकर न्यूड वीडियो बनवाए:मैहर में युवक को बंधक बनाया, साथियों से पिटवाया; धमकाकर 56 हजार रुपए भी लिए

पुणे में काम करने वाले एक युवक को मैहर की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती भारी पड़ी। चैटिंग के दौरान युवती ने युवक को मैहर आने को कहा। जब वह मैहर पहुंचा तो यहां युवती ने अपने साथियों की मदद से उसे बंधक बना लिया और मारपीट की। आरोपियों ने न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 56 हजार रुपए की ऑनलाइन वसूली की। पुलिस ने इस मामले में युवती समेत पांच आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से चार को हिरासत में लिया गया है। 10 दिन से इंस्टाग्राम पर बातचीत हो रही थी
34 साल का पीड़ित मूल रूप से मैहर जिले के भदनपुर पहाड़ का रहने वाला है। वर्तमान में पुणे में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि करीब दस दिन पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर मानसी उर्फ गोल्डी नाम की युवती से हुई थी। लगातार बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। साथ में डोसा खाया, घर तक छुड़वाया
युवती के कहने पर पीड़ित 3 फरवरी को पुणे से मैहर आया। शाम करीब 7:30 बजे वह घंटाघर चौक पहुंचा, जहां मानसी उससे मिली। कुछ देर बातचीत के बाद मानसी ने नाश्ता करने की बात कही। दोनों ने आईसीएच में डोसा खाया। सके बाद शिवशंकर से कहा कि वह उसे घुरपुरा स्थित किराए के कमरे तक छोड़ दे। कमरे पर पहुंचने के बाद युवती ने उसे पानी पिलाने के बहाने अंदर आने के लिए कहा। बैठते ही फोन लगाया, 3-3 लोग आ धमके
पीड़ित के मुताबिक पहले तो उसने कमरे में जाने से इनकार किया, लेकिन मानसी ने पानी पीने का बहाना बनाकर उसे अंदर बैठा लिया। कमरे में बैठते ही उसने किसी को फोन लगाया। कुछ ही देर में विक्की गुप्ता, मनोज उर्फ माचो, फूलचंद कुशवाहा और एक अन्य व्यक्ति कमरे में आ गए। अचानक कई लोगों को देखकर पीड़ित युवक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर निर्वस्त्र किया, वीडियो बनाया
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जमकर पीटा, उसे निर्वस्त्र कर दिया। पीड़ित के मुताबिक उसे हाथ-पैर, कान, जांघ, घुटने और पीठ में गंभीर चोट आई है। इस दौरान मानसी भी मौके पर मौजूद रही। आरोपियों ने पीड़ित का निर्वस्त्र हालत में वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने, हाथ-पैर तोड़ने और रेप केस में फंसाने की धमकी दी। मोबाइल का पासवर्ड आरोपियों को बताया
डर और मानसिक दबाव में आकर पीड़ित युवक ने अपने मोबाइल और फोन-पे का पासवर्ड आरोपियों को बता दिया। इसके बाद उन्होंने कुल 56 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। जांच में यह रकम आशीष कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में जमा हुई पाई गई है। स्कूटी पर घुमाते रहे, रात में छोड़कर भागे
घटना के बाद आरोपी युवक को उसकी ही स्कूटी पर बैठाकर शहर में इधर-उधर घुमाते रहे और रात करीब 1 बजे नेहरू सेंचुरी के सामने सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। युवती समेत 4 आरोपी हिरासत में, 1 की तलाश
इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों की पहचान की है। विक्की गुप्ता निवासी लटागांव, मनोज उर्फ माचो, फूलचंद गुप्ता और आरोपी युवती मानसी नामदेव उर्फ गोल्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक अन्य आरोपी फरार है। किराए के फ्लैट से चल रहा था ब्लैकमेलिंग का धंधा
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती अपने पति से अलग रहती है। गुजारा भत्ते का मामला कोर्ट में चल रहा है। वह विक्की और अन्य युवकों की मदद से किराए के फ्लैट में इस तरह की ब्लैकमेलिंग की वारदातों को अंजाम दे रही थी। पुलिस को जांच में और भी मामलों के खुलासों की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *