युवराज ने 8.39 एसजीपीए लेकर जिले में प्रथम स्थान पाया

अमृतसर| डीएवी कॉलेज के बीएससी (मेडिकल) के युवराज सिंह ने 8.39 एसजीपीए लेकर यूनिवर्सिटी मेरिट में 5वां स्थान और जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं नॉन मेडिकल की आभा शर्मा ने 8.29 एसजीपीए लेकर यूनिवर्सिटी मेरिट में दसवां और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया और मेडिकल की किरनदीप कौर ने 8.24 एसजीपीए लेकर पंद्रह स्थान प्राप्त किया। बीएससी (नॉन मेडिकल) के इकबाल सिंह और बीएससी (इकोनॉमिक्स) के आशा सिंह ने 8.18 एसजीपीए अर्जित कर संयुक्त रूप से 21वां और बीएससी मेडिकल की मिताली छतवाल ने 8.12 एसजीपीए लेकर 28वां स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप ने कहा कि छात्रों को प्रैक्टिकल और एक्सपेरिमेंट के माध्यम से विषयों की स्टडी करवाई जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *