युवराज सिंह अपने नाम का स्टैंड देख इमोशनल:लिखा- जहां से सफर शुरू हुआ, वहां ये सबसे बड़ा सम्मान, कल पंजाब CM ने किया उद्घाटन

न्यू चंडीगढ़ स्थित स्टेडियम में क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम पर एक स्टैंड का नाम रखे जाने पर क्रिकेटर की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में मेरे नाम पर एक स्टैंड होना, खासकर उसी राज्य में जहां से मेरी क्रिकेट यात्रा शुरू हुई, मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। यह एहसास शब्दों में बताना मुश्किल है। मैं PCA का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमेशा युवाओं का साथ दिया और मुझे यह सम्मान दिया। वहीं, उन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने वुमेन इंडिया टीम की प्रशंसा की है। साथ ही दावा किया है यह जगह हमेशा उनके लिए घर जैसी रहेगी। अब जानिए युवराज सिंह ने क्या कहा….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *