युवाओं के स्वरोजगार के लिए कौशल विकास होना जरूरी

भास्कर न्यूज| तोषगांव​​​​​​​ सरायपाली ब्लॉक के महान स्वतंत्रता सेनानी पं. जयदेव सतपथी के आदर्श गांव तोषगांव के ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के तत्वावधान में 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। रासेयो के स्वयं सेवकों ने शिक्षा के साथ साथ कौशल विकास पर अपने विचार व्यक्त किये। वहीं कार्यक्रम अधिकारी विशाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कौशल विकास के महत्व के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहतर रुचिकर व्यवसाय के अवसर व्यक्तिगत विकास के साथ ही आर्थिक विकास में सहायक होता है। साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने युवाओं को रोजगार उद्यमिता के लिए कौशल से युक्त करने की रणनीतिक महत्व को ध्यान रखते हुए 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप घोषित किया ताकि युवाओं के भविष्य निर्माण के साथ साथ स्वरोजगार से शांति और विकास संभव हो सके। इस मौके पर नमिता विशाल, हंसिका विशाल, पार्वती जगत, किरण सर्वा, कल्याणी रौतिया, काजल ताण्डी व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *