युवाओं को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की योजनाओं के बारे में जानकारी दी

भास्कर न्यूज | महासमुंद पास्टर फैलोशिप व क्रिश्चियन फोरम के संयुक्त तत्वावधान में महासमुंद के प्रार्थना मंदिर चर्च में शुक्रवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के माइनॉरिटी अफेयर्स योजना के तहत माइनॉरिटी एंपावरमेंट एवं अल्पसंख्यक क्रिश्चियन युवक युवतियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला रखी गई। इसमें अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के ओर से ईसाई समुदायों के शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए योजनाएं चलाता है। इनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री विकास, छात्रवृत्ति और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (आधारभूत संरचना) शामिल है, जो कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों की सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास, उद्यमिता और नेतृत्व प्रशिक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर ईशा टंडन ने युवक युवतियों को बताया कि शिक्षा सशक्तिकरण: मेरिट सह साधन छात्रवृत्ति और विदेशी अध्ययन के लिए ब्याज सब्सिडी योजना उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हैं। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और कौशल केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करना भी शामिल है। इस मौके पर पास्टर प्रणेश्वर बोकडे, अरुण जान सहित 56 युवा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *