युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए कराई गई तीरंदाजी स्पर्धा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर 12 जनवरी को संस्कारधानी तीरंदाजी संघ ने युवाओं को खेल से जोड़ने और राष्ट्रीयता की भावना प्रबल करने तीरंदाजी स्पर्धा कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा कर कहा युवाओं की ताकत देश को बदलने की क्षमता रखती है। हम राष्ट्रीयता की भावना को जागृत रखें तो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। हमें सोचना चाहिए कि हम देश के लिए क्या कर सकते हैं और अपने सपनों को साकार करने निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। कलेक्टर ने तीरंदाजी के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा की। उन्होंने महाभारत के पात्र एकलव्य का उदाहरण देते कहा उनकी लगन और स्वाध्याय ने उन्हें महान धनुर्धर बनाया। यदि हम ओलंपिक जैसे बड़े मंच को लक्ष्य बनाकर मेहनत करें तो उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते है। उन्होंने भारतीय ओलंपिक तीरंदाज लिम्बा राम के प्रयासों की सराहना कर युवाओं को प्रैक्टिस के दौरान अनुशासन, सावधानी बरतने सलाह दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता, संघ के संरक्षक खूबचंद पारख ने भी शिरकत की। उन्होंने आयोजन के लिए संघ का हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों के लिए नई योजनाओं की घोषणा की संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा ने तीरंदाजी संघ के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए बच्चों के लिए नई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संघ तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने और अधिक प्रतिभाओं को सामने लाने लगातार प्रयास करता रहेगा। राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से खिलाडिय़ों को तीरंदाजी में नई तकनीकों सीखने और अपने खेल को निखारने का मौका मिलेगा। मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय के साथ साथ विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *