राजकीय महाविद्यालय खैरथल में ‘नई किरण नशा मुक्ति अभियान’ के तहत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम सह प्रभारी राजवीर सिंह मीणा ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय में युवा दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ‘युवाओं की देश के विकास में भूमिका’ विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. दीपक अहलावत, डॉ. सरस्वती मीणा, मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल और विक्रम सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


