छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में 22 जनवरी को अंबिकापुर के कलाकेन्द्र मैदान में “युवा उड़ान 2026“ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार युवाओं को संबोधित करेंगे। आनंद कुमार बुधवार शाम अंबिकापुर पहुंच गए हैं। युवा उड़ान 2026 में हजारों की संख्या में छात्रों एवं युवाओं का सुपर 30 के आनंद कुमार, एवं प्रसिद्ध लेखक नीलोत्पल मृणाल संबोधित करेंगे। आयोजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। आनंद कुमार बुधवार शाम अंबिकापुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बच्चों से बात करेंगे, अच्छी पहल सरगुजा पहुंचे आनंद कुमार ने कहा कि यहां के युवाओं में उत्साह है। यहां आकर अच्छा लगा। आयोजन में बच्चों से बात होगी। उनकी समस्याओं पर बात करेंगे और शंका समाधान करेंगे। ये होंगे शामिल
कार्यक्रम में आनंद कुमार तथा सुप्रसिद्ध लेखक एवं कवि नीलोत्पल मृणाल मुख्य मार्गदर्शक के रूप में युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य युथ आइकॉन भी कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को कैरियर, शिक्षा एवं जीवन कौशल से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मण्डल अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष होंगे।


