युवा कांग्रेसियों ने कहा टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही:अतिक्रमण के नाम ठेलों वालों से वसूली कर रहे, रायगढ़ में नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों मंे गड़बड़ी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर युवा कांग्रेसियों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही 5 बिंदुओं में समस्याओं व गड़बड़ियों को बताया है और 5 दिनों में नगर निगम की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। सोमवार की शाम को युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जयसवाल व अन्य कार्यकर्ताओं की टीम नगर निगम पहुंची। जहां उन्होंने निगम आयुक्त ब्रिजेश सिंह क्षत्रिय से मुलाकात एक आवेदन सौंपा। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि लगातार निर्माण निर्माण कार्य व सप्लाई कार्यों में भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है। सड़क पर सोलर लाईट गड़बड़ी की गई है। नगर निगम का PWD विभाग नियमों को ताक पर रखकर टेंडर स्वीकृत करने और अधिक दर पर जारी टेंडर को बिना चर्चा के स्वीकृति प्रदान की जा रही है। भवन अनुज्ञा प्रदान करने में भी गड़बड़ी मिलने की बात कही गई। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नवनिर्मित सड़क अब उखड़ने लगी है, सड़को में जानलेवा गड्ढे हो रहे हैं उस पर नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं इस मामले में ज्ञापन के बाद निगम आयुक्त का कहना था कि मामले में जांच कराकर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
छोटे व्यवसायियों से वसूली कर रहे
युवा कांग्रेसियों द्वारा सौंपे गए आवेदन में यह भी कहा गया है कि शहर में अवैध अतिक्रमण के नाम पर छोटे ठेले या जमीन पर बैठ कर अपना व्यवसाय चलाने वाले छोटे व्यवसायियों से अधिक वसूली की जा रही है। जबकि बड़े अतिक्रमकारी और बाहर से आ कर व्यवसायी करने वाले लोगों को बक्शा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *