युवा कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन, पुलिस से झड़प:GPM कलेक्टर कार्यालय घेराव करने जा रहे थे, बैरिकेड लगाकर रोका

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने आज 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पेंड्रा सेमरा तिराहे पर आयोजित किया गया, जहां पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और जिला अध्यक्ष अमन शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने सेमरा तिराहे पर बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। बदहाल सड़कें, धान खरीदी समेत 9 मांगें प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि वे जिले की बदहाल सड़कें, धान खरीदी और बढ़ते अपराध सहित अन्य प्रमुख मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बल प्रयोग कर उन्हें रोका। शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जनता की आवाज और उनकी मांगें नहीं सुनी गईं, तो वे विधानसभा से लेकर रायपुर तक बड़े आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *