बेमेतरा| बेमेतरा जिला युवा कांग्रेस की संपूर्ण जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तरीय इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने बताया कि यह निर्णय संगठनात्मक पुनर्गठन और आगामी कार्यक्रमों की दृष्टि से लिया गया है। नए दायित्वों और समितियों की घोषणा युवा कांग्रेस द्वारा आगामी आदेश तक जारी नहीं की जाएगी। पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ की जाएगी, ताकि युवाओं को संगठन में अधिक प्रभावी रूप से जोड़ा जा सके।


