युवा कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका:रतलाम में मंत्री के खिलाफ नारेबाजी इस्तीफा मांगा, घंटी बजाकर किया विरोध

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति से हुई मौतों और लोगों के बीमार होने की घटना को लेकर आक्रोश जारी है। शुक्रवार शाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के शहर सराय शहीद चौक पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका। फोटो के पोस्टर को आग लगाई। मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रख मृतकों को श्रद्धांजलि दी। विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे की तरफ से कुछ कार्यकर्ता मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला लेकर आए और जला दिया। पुलिस पुतले को बचाने आती इतने में पुतले ने आग पकड़ ली। बाद में मंत्री विजयवर्गीय के फोटो को भी जलाया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूषित पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कैलाश विजयवर्गीय द्वारा रिपोर्टर के सवाल पर की गई अभ्रद भाषा को लेकर सीएम से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप घंटी बजाई। कांग्रेस नेता पारस सकलेचा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सैयत वुसत अली, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *