देवास में बुधवार को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के स्वागत समारोह के दौरान मंच अचानक गिर गया। यह घटना अत्यधिक भीड़ के कारण हुई। हादसे के समय स्वयं यश घनघोरिया मंच पर मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मंच गिरने के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ता इधर-उधर भागते नजर आए, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति अनियंत्रित हो गई। भीड़ के कारण बिगड़ा संतुलन
बताया गया है कि स्वागत मंच युवक कांग्रेस विधानसभा महासचिव अमन खन्ना और जिला उपाध्यक्ष समरोज पठान द्वारा लगाया गया था। भीड़ को नियंत्रित न कर पाने के कारण मंच का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हुआ।


