गेवरा-दीपका | गवर्नमेंट कॉलेज दीपका की वार्षिक पत्रिका युवा ज्योति का नगर पालिका दीपका के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संगीता साहू व ग्राम पंचायत झाबर के उप सरपंच निलेश साहू ने विमोचन किया। अतिथियों ने कॉलेज की पहल को सराहा। युवा ज्योति पत्रिका के प्रकाशन को छात्रों की सृजनात्मक प्रतिभा और वैचारिक अभिव्यक्ति का बेहतर माध्यम बताया। युवा ज्योति के संपादन मंडल सुमन ठाकुर के प्रयास को भी सराहना मिली। अंत में आभार कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता ठाकुर ने जताया। इस मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक समेत स्टाफ मौजूद रहे।


