ग्वालियर में आज 2 हजार से अधिक शिक्षण संस्थानों में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। जिले में 2 लाख से अधिक विद्यार्थी और नागरिक सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। सामूहिक रूप से पूरे शहर में 2000 से अधिक स्थान पर सूर्य नमस्कार किया गया। इस दौरान ग्वालियर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया गया। जिसमें ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान, सहित सैकड़ों की संख्या में अधिकारी, समाजसेवी एवं छात्र छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिक्षानगर तानसेन नगर में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सहभागिता की। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ-एक संकेत पर किया जा रहा है। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम
जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं। विकासखंड भितरवार में उत्कृष्ट भितरवार, डबरा में ग्लोबल इंटरनेशनल विकासखंड घाटीगांव के अंतर्गत बरई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार ग्रामीण में शाउमावि संदीपनी बेरजा में विकासखंड स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


