युवा दिवस: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रतिभागियों का सम्मान

बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ शासन के कार्यक्रम के अंतर्गत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशन में कोरिया जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रसार कर उन्हें राष्ट्र निर्माण, आत्मविश्वास और सामाजिक दायित्व की भावना से जोड़ना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। मुख्य अतिथि डीईओ विनोद कुमार राय, विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी, प्राचार्य अमृतलाल गुप्ता, जिला प्रोग्रामर जय नाथ बाजपेई और वरिष्ठ व्याख्याता सांहिस्ता अंजुम अली उपस्थित रहे। डीईओ राय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिकागो विश्व धर्म महासभा में उनके ऐतिहासिक भाषण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 15 से 29 आयु वर्ग के लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाषण, काव्य पाठ और रंगोली प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *