युवा दिवस विशेष: अलवर में 7 युवाओं को मिला सम्मान:जीव-जंतु सेवा, योग, निःशक्त सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अलवर के सरस्वती सभागार रामनगर में मत्स्य युवा संघ की ओर से शनिवार को एक विशेष युवा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सात युवाओं को सम्मानित किया गया। मत्स्य युवा संघ के अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एन.सी. शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके अलवर से विशेष जुड़ाव पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला प्रवक्ता और संयुक्त मोर्चा प्रभारी जितेंद्र गोयल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को विश्व स्तर पर युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। सम्मानित होने वाले युवाओं में फोर लैग केयर फाउंडेशन के दिवाकर शर्मा को पशु सेवा, प्रकाश वर्मा को योग और फिटनेस, मेक वेलफेयर फाउंडेशन के मनीष यादव को निशक्तजन सेवा, रोहित शर्मा को गौ सेवा, धीरज शर्मा को पर्यावरण संरक्षण, यशु सैनी को संगीत साहित्य तथा पहल सेवा संस्थान के कुश कौशिक को लोक कला संरक्षण के लिए युवा रत्न से नवाजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विचार मंच के युवा अध्यक्ष गर्व चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि यह नई पहल युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह चौधरी, नमन सैनी, अल्का शर्मा और निधि जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *