बाड़मेर महावीर टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सामूहिक लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, गायन, भाषण पेंटिंग सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें 13 एक्टिविटी में 308 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें 13 प्रतिभागी विजेता रहे। यह सभी संभागीय स्तरीय प्रोग्राम में शामिल होंगे। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने विजेताओं को इनाम भी दिया गया। दरअसल, युवा मामले एवं खेल विभाग की ओर से 15 से 29 साल के युवाओं और युवतियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। पहले ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुआ। उसमें विजेता रहने वाले प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां से चयनित 13 प्रतिभागी संभागीय स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। संभाग के बाद राज्य स्तरीय प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रोग्राम में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहें। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्ण सिंह रानीगांव ने बताया- भारत और राजस्थान सरकार दोनों का संयुक्त प्रोग्राम है। जिसमें नेहरू युवा केंद्र, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का संयुक्त तौर पर करवाया गया था।पहले यह 15 से 29 साल के युवाओं ने इसमें भाग लेने के लिए रूचि के अनुसार एक्टिविटी में ऑनलाइन एंट्री की थी। उसके आधार पर पहले ब्लॉक स्तर पर प्रोग्राम हुआ। ब्लॉक में विजेता रहे युवाओं ने जिला स्तर पर प्रदर्शन किया। आज 13 एक्टिविट्स के अंदर कुल 308 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उसमें 13 युवा फर्स्ट स्थान पर रहे है। यह प्रतिभागी संभाग स्तर पर होने प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। प्रोग्राम में लोक संस्कृति, लोक जीवन और हस्तकलाओं, कृषि, साइंस से जुड़ा हुआ था। इसमें प्रकार के रूचि वाले युवा और स्टूडेंट थे। उन्होंने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। अपनी भावनाओं को अपने बीच में प्रस्तुत करने का प्रयास किया।


