युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा:एकता और अखंडता का दिया संदेश, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल बोले- राष्ट्रहित के लिए एकजुट होना जरूरी

दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भाजपा युवा मोर्चा ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ आम नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। गणतंत्र दिवस के ठीक 2 दिन पहले इस कार्यक्रम से राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस तिरंगा यात्रा में MLA चैतराम अटामी, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी , OBC मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओम सोनी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। राहुल बोले- राष्ट्रहित में एकजुट होने की जरूरत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने कहा कि, तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, बलिदान और एकता का प्रतीक है। युवा मोर्चा का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ना और समाज में एकजुटता का संदेश देना है। आज देश को सबसे ज्यादा जरूरत एकता और राष्ट्रहित में एकजुट होने की है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा मोर्चा यह संदेश देना चाहता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देश की अखंडता के लिए युवा हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। पुराने बस स्टैंड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा जिला स्तरीय यह तिरंगा यात्रा गीदम के पुराने बस स्टैंड से शुरू हुई जो जावंगा एजुकेशन सिटी, हारम चौक के साथ ही नए बस स्टैंड में समाप्त हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *