युवा वर्ग पढ़ाई के साथ खेलों में बढ़-चढ़ भाग ले : भाटिया

अमृतसर | बच्चों और युवाओं को खेलों में ट्रेनिंग देने वाले दशमेश स्पोर्ट्स क्लब की ओर से समारोह करवाया। जिसमें स्पोर्टस सैल के पंजाब के चेयरमैन प्रमोद भाटिया और एथलीट एथलेटिक एसोसिएशन प्रधान संदीप सरीन मुख्य रूप से शामिल हुए। इस मौके पर संबोधित करते भाटिया ने कहा कि युवा वर्ग पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग ले। संदीप सरीन ने बच्चों और युवा वर्ग को कहा हमें बच्चों और युवा वर्ग से बहुत आशाएं हैं। क्योंकि हर मां-बाप का सपना होता है उसका बच्चा पढ़ लिखकर और खेलों में अपना करियर बनाए ताकि उनके सपने साकार हो सकें। इसके लिए सरकार का योगदान भी बहुत जरूरी है। इस मौके पर भगवान दास नेशनल एथलीट कोच, विक्रम सिंह और धर्मप्रीत सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *