युवा समाजसेवी ने बांटे कंबल

भास्कर न्यूज | चतरा ठंड को देखते हुए युवा समाजसेवी डॉ सुजीत कुमार ने मंगलवार को जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान तपेज गांव के गरीब, असहाय व बुजुर्गो के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदो के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। डॉ सुजीत ने कहा कि ठंड में सबसे अधिक परेशानी गरीब व असहाय लोगो को होती है। इसे देखते हुए जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही कंबल का उपयोग कर ठंड से बचाव करने की बात कही।मौके पर अरविंद साव, बैजनाथ साव, अजय भारती, पप्पु कुमार, आकाश कुमार, सोनू कुमार, उपेंद्र साहु समेत अन्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *