धमतरी| खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बीते 9 दिसंबर को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के रेडक्रॉस सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के 28 स्वयंसेवकों ने व्याख्याता आकाश गिरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतिस्पर्धा भाग लिया। प्रतियोगिता में अंजली साहू, वंदना साहू, सानिया साहू, लक्ष्मी सार्वा, रेशमा साहू, खुशबू यादव, खेमलता साहू, ऐश्वर्या साहू, डामिन साहू, धारणी साहू, लीनारानी साहू, वर्षा बघेल, खुशबू ध्रुव, खुशी यादव, झरना पटेल, रूपांजलि साहू, हेमलता साहू, नोमिता साहू, दीपिका साहू, हिमांशी साहू, मायांशी साहू, भावना निषाद, धर्मेंद्र साहू, गगन विश्वकर्मा ने सुआ नृत्य, राउत नाचा, छत्तीसगढ़ी विविध वेशभूषा प्रदर्शन किया। इसके अलावा कहानी, लेखन तथा कविता लेखन में भाग लिया।


