पीथमपुर के रामकी एनवायरो प्लांट में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के पहले ट्रायल रन का आज आखिरी दिन है। उम्मीद है कि शाम तक 10 टन कचरा जल जाएगा। इसके लिए इंसीनरेटर 24 घंटे लगातार चलाया जा रहा है। ट्रायल रन 28 फरवरी की दोपहर 3 बजे से शुरू किया गया था। हर घंटे 135 किलो कचरा जलाया जा रहा है। सोमवार सुबह तक 64 घंटे में 8640 किलो कचरे का निष्पादन किया जा चुका है। इसमें 38 हजार 400 लीटर डीजल खर्च किया गया है। इसके बाद कल यानी 4 मार्च से दूसरा ट्रायल रन किया जाएगा। इसमें भी 10 टन कचरा जलाया जाना है। इसके बाद 7 मार्च से तीसरे चरण में भी 10 टन कचरा जलाया जाएग। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों पर सवाल
इधर, पीथमपुर बचाओ समिति के अध्यक्ष हेमंत हिरोले ने मध्यप्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि विभाग के जारी आंकड़े और पोर्टल पर दिख रहे लाइव आंकड़ों में अंतर है। सरकार कोर्ट और लोगों को गुमराह कर रही है। कचरा जलाए जाने की प्रति घंटे पर मॉनिटरिंग
मध्य प्रदेश प्रदूषण विभाग के रीजनल अफसर श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि कचरा जलाए जाने की प्रति घंटे पर मॉनिटरिंग की जा रही है। अभी तक कचरा सामान्य रूप से जल रहा है। कंपनी परिसर में लगे डिस्प्ले पर जानकारी ऑनलाइन प्रसारित की जा रही है। हर 8 घंटे में बदली जा रही स्टाफ की शिफ्ट
श्रीनिवास द्विवेदी के मुताबिक इस काम में 20 से 30 लोगों का स्टाफ लगा है। हर 8 घंटे में उनकी शिफ्ट बदली जा रही है। भोपाल और दिल्ली से भी प्रदूषण विभाग निगरानी कर रहा है। तय मापदंड के अनुसार ही कचरे को इंसीनरेटर में डाला जा रहा है। कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जा रही है। हर घंटे का डेटा तैयार किया जा रहा है। तारपुरा में 500 से ज्यादा पुलिस बल तैनात
तीन दिन से तारपुरा गांव में 500 से ज्यादा पुलिस बल तैनात है। गांव में अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। हालांकि रोजाना की तरह बाजार खुले हुए हैं। गांव में भी हालात सामान्य हैं। पिछले तीन दिन में क्या-क्या हुआ? 27 फरवरी 28 फरवरी 1 मार्च 2025 2 मार्च 2025 ये खबर भी पढ़ें- पीथमपुर में रामकी प्लांट से सटा आधा गांव खाली पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया से सटे हुए तारपुरा गांव में बड़ी संख्या में किराएदार रहते थे। ये सब मजदूर हैं जो अब गांव छोड़कर जा रहे हैं। तारपुरा गांव रामकी एनवायरो फैक्ट्री से सटा हुआ है। इसी फैक्ट्री में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने का ट्रायल किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


