अमृतसर| थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस ने यूके भेजने के नाम पर 9.60 लाख की ठगी मारने वाले एक एजेंट पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान हरदियाल सिंह निवासी सुल्तानविंड रोड के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप कौर निवासी गुमटाला ने बताया कि आरोपी ने यूके भेजने के नाम पर पैसे लिए थे। मगर न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। काफी समय बीत जाने के बाद जब पैसे वापस मांगे तो हरदियाल सिंह ने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


