यूक्रेनी टूरिस्ट का हिंदू रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार:जोधपुर घूमने आई थी कैतरीना, शनिवार को हुई थी मौत

जोधपुर में टूरिस्ट वीजा पर घूमने के लिए आई यूक्रेन की महिला की शनिवार को मौत हो गई थी। मेडिकल बोर्ड से कल पोस्टमार्टम होने के बाद आज महिला का अंतिम संस्कार किया गया। यूक्रेन निवासी कैतरीना (58) का सिवांची गेट स्थित हिन्दू सेवा मण्डल स्वर्गाश्रम पर हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के महामंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत और संस्कार मंत्री राकेश गौड़ ने मुखाग्नि दी। प्रजापत ने बताया कि 100 वर्षो से अधिक समय से मानव मात्र की सेवा में समर्पित हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर हजारों लावारिश मृतकों के साथ ही सात विदेशी पर्यटकों का अन्तिम संस्कार कर चुका है। ये है मामला दरअसल, जोधपुर में टूरिस्ट वीजा पर घूमने के लिए आई यूक्रेन की महिला की शनिवार को मौत हो गई थी। युक्रेन दूतावास की ओर से प्रतिनिधि नियुक्त करने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर बॉडी सुपुर्द की गई। मृतका कैतरीना (58) यूक्रेन की रहने वाली थी। वर्तमान में 19 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में गौरव मिश्रा के घर पर रुकी हुई थी। मृतका इससे पहले भी तीन बार भारत आ चुकी है। इस बार 30 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। शनिवार को हुई मौत 6 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे उठी थी। इस दौरान घर में रहने वाली एक बच्ची को गुड़ मॉर्निंग बोलकर वापस सो गई थी। इसके बाद वो 10:30 बजे तक उठी नहीं। इस पर उसे लेकर गौरव 108 एंबुलेंस में लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद गौरव ने उनके पुत्र ओलंग को सोशल मीडिया के जरिए कॉल कर उसकी मौत की जानकारी दी। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका पूरा खुलासा हो सकेगा। इधर, महिला की मौत के बाद पुलिस ने यूक्रेन के दूतावास की सूचना दी। यूक्रेनी दूतावास की ओर से उनकी बॉडी को लेने के लिए इंडियन फ्यूनरल सर्विस एजेंसी को हायर किया गया था। एजेंसी के प्रतिनिधि की ओर से बॉडी रिसीव की गई। इसके बाद आज अंतिम संस्कार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *