भिलाई| सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 की परीक्षाएं 28 फरवरी से 2 मार्च तक होंगी। मैथेमैटिकल साइंसेस, केमिकल साइंसेस, लाइफ साइंसेस और फिजिकल साइंसेस आदि विषयों के लिए यह परीक्षा होगी। ए नटीए की ओर से सीबीटी मोड में परीक्षा ली जाएगी। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के साथ यूनिवर्सिटी के पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन शामिल है। मैथेमैटिकल साइंसेस और केमिकल साइंसेस की परीक्षा 28 को होगी।


