जशपुरनगर | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों में स्किल बेस्ड कोर्स के संचालन के लिए एसओपी जारी की है। इसके तहत नेशनल हायर एजुकेशन क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत क्रेडिट एलोकेशन किया जाएगा। इसमें थ्योरी में 15 घंटे का एक क्रेडिट रहेगा। प्रैक्टिकल में 1 क्रेडिट 30 घंटे और अनुभवात्मक शिक्षा का 1 क्रेडिट 40-45 घंटे के मान से दिया जाएगा।


