यूटयूबर अरमान मलिक का दो शादियों को लेकर सवाल:शिकायत कौन कर सकता है, वकील बोले-पत्नी; हर केस लव जिहाद नहीं

हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक की दो शादियों का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। केस अदालत तक पहुंच चुका है। अब इस मामले में अरमान मलिक ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसी मुद्दे पर एक वीडियो और पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह एक नामी वकील से शादियों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। अरमान ने वकील को कहा कि वह हिंदू समाज से आते हैं। उन्होंने पहले पायल से शादी की, और पायल की सहमति से कृतिका से विवाह कर लिया। “क्या इस मुद्दे पर मेरे खिलाफ पूरे हिंदुस्तान में कोई भी शिकायत कर सकता है, या सिर्फ पायल ही शिकायत कर सकती है?” इस पर वकील ने जवाब दिया कि इस मामले में केवल उनकी पत्नी पायल ही उनके खिलाफ द्विविवाह (बिगैमी) का मामला दर्ज कर सकती है, अन्य कोई व्यक्ति शिकायत नहीं कर सकता। हालांकि वकील ने यह भी कहा कि हिंदू कानून के अनुसार, एक हिंदू व्यक्ति एक समय में केवल एक ही शादी कर सकता है। यह गैरकानूनी तब बनता है, जब पत्नी को इस पर आपत्ति हो। ऐसे शुरू हुआ था यह विवाद दरअसल, कुछ दिन अरमान की पत्नी बिग बॉस फेम तीन पायल का वीडियो का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह काली माता की ड्रेसेज में नजर आई थी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। सनातन धर्म के लोगों ने कहा कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची। फिर अरमान मलिक व उनकी पत्नी काली माता मंदिर पटियाला, मोहाली और हरिद्वार में जाकर पश्चाताप किया। धार्मिक सजा तक पूरी की। इसी बीच पटियाला अदालत में एक वकील ने अरमान मलिक के खिलाफ याचिका दाखिल की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दो नहीं बल्कि चार शादियां की हैं, जो हिंदू धर्म के खिलाफ है। इस मामले में 2 सितंबर को सुनवाई होगी। अदालत ने अरमान मलिक व उसकी दोनों पत्नियों को तलब किया है। वीडियो में दो प्वाइंट पर है फोकस 1. इसी बीच, अरमान मलिक ने अपने ब्लॉग में यह मुद्दा उठा है। मीडिया में आई खबरों और वकील से हुई बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें शिकायत पर बात कर सकत है। जिसका जवाब वकील ने दिया कि केवल पत्नी ही कर सकती है। हालांकि वकील इतना जरूर कहते है कि हिंदू लॉ में एक से ज्यादा शादी का प्रावधान नहीं है। 2. वकील कहते है क लव जिहाद पर कहते हैं कि एकचुअल में चीज भी है, ऐसा नहीं है कि यह मौजूद नहीं है। लेकिन हर रिश्ते को लव जिहाद से नहीं जोड़ना चाहिए। जहां लव जिहाद है, वहां इसे मानना चाहिए, और जहां नहीं है, वहां इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। अगर कोई मुस्लिम लड़का और हिंदू लड़की शादी करके पूरी जिंदगी अच्छे से गुजार रहे हैं, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है।”वकील ने उदाहरण देते हुए कहा कि उनके एक अच्छे दोस्त की शादी मुस्लिम लड़की से हुई है और उनका रिश्ता अच्छा चल रहा है। अरमान मलिक ने उस वीडियो में उदाहरण के लिए शारूख खान और उनकी पत्नी गौरी, सैफ और करीना, अमीर खान और उनकी फोटो का प्रयोग किया था । जिनके दो अलग धर्म होने की वजह से भी रिश्ते अच्छे चल रह है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *