यूट्यूबर ज्योति NIA हिरासत में, टेरर कनेक्शन में पूछताछ होगी:आतंकी हमले से पहले पहलगाम-पाकिस्तान गई थी; जासूसी का आरोप

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिरासत में ले लिया है। NIA की टीम सोमवार को ज्योति से पूछताछ करने हिसार पहुंची थी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर चंडीगढ़ ले गई। अब ज्योति से टेरर लिंक को लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके साथ जम्मू इंटेलिजेंस भी यूट्यूबर से पूछताछ करेगी। इससे पहले यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया। उसके 1.39 लाख फॉलोअर्स थे। रविवार, 18 मई की रात को भी हिसार पुलिस ज्योति के घर पहुंची थी। वहां छानबीन कर कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने बताया है कि पुलिस कपड़े और ज्योति का सामान ले गई। हिसार पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि ज्योति पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी। वह पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक तक गई थी। पैंगॉन्ग चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से सटा हुआ है। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर इन जगहों के वीडियो शेयर किए हैं। यूट्यूबर के पकड़े जाने पर उसके पिता ने 3 बातें कहीं… अब पढ़िए, ज्योति कब-कब कहां-कहां गई… दो बार कश्मीर गई, वीडियो में बॉर्डर फेंसिंग दिखाई
ज्योति पहली बार साल 2024 और फिर इसी साल 5 जनवरी 2025 को 2 बार कश्मीर गई थी। उसने अपने वीडियो में पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर भी दिखाए। इनमें अटारी-बाघा और राजस्थान के थार शामिल हैं। उसने यूट्यूब पर जो वीडियो शेयर किए थे, उनमें भारत-पाकिस्तान की सीमा पर लगी फेंसिंग तक दिखाई दी थी। हिसार पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मार्च में वह पाकिस्तान गई। जांच एजेंसियों को शक है कि वह कश्मीर और बॉर्डर स्टेट में ट्रैवलिंग के लिए गई थी या फिर संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों तक पहुंचा रही थी। पहलगाम हमले के बाद पर्यटकों और सरकार को कोसती रही
जब 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला हुआ तो उसने पाकिस्तान या आतंकियों को कोसने की जगह भारत की तरफ से सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। ज्योति मल्होत्रा ने कहा था- पहलगाम घटना के लिए भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियां जिम्मेदार हैं। इसमें सिर्फ सरकार की ही नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की भी जिम्मेदारी है, जो घूमने जाता है। उसे सतर्क रहना चाहिए। मैं जानती हूं कि कश्मीर में हर जगह सुरक्षा बल तैनात रहते हैं। वहां बड़ी संख्या में सेना और पुलिस बल मौजूद रहते हैं। फिर भी अगर यह घटना हुई है, तो कहीं न कहीं हम भी दोषी हैं। हम सतर्क नहीं थे, जिसकी वजह से यह सब हुआ। हमें सतर्क और जिम्मेदार होना चाहिए। अगर किसी ने उन आतंकवादियों की मदद की है, तो वह भारतीय नहीं है। जो भी उन आतंकवादियों का साथ दे रहा है, वह बहुत गलत कर रहा है। इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं, हमारी सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि कहीं न कहीं सुरक्षा में कमी रह गई, वहां सुरक्षा में चूक हुई। कुछ तो गड़बड़ हुई, जिसकी वजह से इतना बड़ा हमला हुआ। राजस्थान बॉर्डर पर पूछा- आपका पाकिस्तान में कौन है
ज्योति के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट हुए वीडियो से पता चला कि वह राजस्थान के थार में एक बॉर्डर विलेज में रात भर रही। यहां की औरतों से पूछा कि यहां से पाकिस्तान कितनी दूर है। वहां पर आपका कौन रहता है। वीडियो में ज्योति ने फेंसिंग भी दिखाई। इसमें वह कहती नजर आ रही है- ‘वो देखो एक बकरी अभी-अभी पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर क्रॉस करके आ रही है।’ भारत से बॉर्डर शेयर करने वाले हर देश में गई
ज्योति ने एक साल के भीतर जितने भी ट्रैवल ब्लॉग बनाए हैं, उनमें उसका फोकस उन्हीं देशों पर रहा जिनकी बाउंड्री भारत के साथ लगती है। पाकिस्तान से लौटने के तुरंत बाद वह चीन, भूटान, नेपाल गई। यहां पर कई वीडियो बनाए। थाइलैंड के दौरे पर भारतीय समाज के लिहाज से उसने कई आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए हैं। पाकिस्तान जाने को लेकर दिखी क्रेजी
पिछले साल 2024 में ज्योति पाकिस्तान गई थी। उसके यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ में उसने इनकी जानकारी दी। 10 दिन का वीजा लगने के बाद वह काफी खुश दिखी। पाकिस्तान जाने से पहले उसने अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद बाहर बने कॉरिडोर में वीडियो शूट कर बताया कि उसका 10 दिन का पाकिस्तान का वीजा मिला है। एक साल की मेहनत के बाद ये वीजा मिल पाया है। ज्योति ने वीडियो में बताया कि अब वह पाकिस्तान जाकर लाहौर और वहां की लाइफ दिखाने वाली है। लाहौर में पुलिस के साथ चाय पी, अटारी-वाघा बॉर्डर का वीडियो बनाया
भारत से अटारी बॉर्डर क्रॉस कर वाघा पहुंची ज्योति ने पहले दिन लाहौर जाकर पाकिस्तान की हरी ट्रेन का वीडियो बनाया। इसी वीडियो में एक पुलिसवाला उसे चाय के 3 कप पकड़ाता हुआ नजर आता है। ट्रेन में ज्योति पाकिस्तान के पुलिसवाले के साथ चाय शेयर करती है और इसे पीने से पहले कप टकराते हुए चीयर्स भी कहती है। लाहौर के एक स्टेशन पर पुलिस वाले उसे बिस्किट भी देते हैं। इस पर ज्योति उनसे इसके पैसे पूछती है। पहले पुलिसवाले रेट नहीं बताते। बहुत पूछने पर कहते हैं कि 50 रुपए का एक पैकेट है। इस ज्योति कहती हैं कि इतने महंगे। ये तो इंडिया में 5 रुपए में मिल जाता है। 10 दिन की ट्रिप में पाकिस्तान पर 10 से ज्यादा वीडियो बनाए
ज्योति ने 10 दिन के टूर के दौरान पाकिस्तान पर 10 वीडियो बनाए हैं। ज्योति ने इस टूर को 10 दिन का बताया है, लेकिन उसकी फेसबुक पर 1 महीने तक वीडियो अपलोड होते रहे। 2024 में ज्योति जब ननकाना साहिब और फर्रुखाबाद गई तो उसने वहां के भी वीडियो अपलोड किए। फेसबुक पर इनके वीडियो को एक साल में 1.9 मिलियन व्यूज मिले हैं और 2575 लोगों ने कमेंट किया है। अरेस्ट के बाद 48 घंटे में 21 हजार सब्सक्राइबर-फॉलोअर्स बढ़े
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में ज्योति के अरेस्ट होने का पता चलने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उसके बारे में सर्चिंग तेज कर दी। अरेस्ट के 48 घंटे में ही उसके फेसबुक, इंस्टा और यूट्यूब चैनल पर 21 हजार सब्सक्राइबर-फॉलोअर्स बढ़ गए।रविवार (18 मई) को इस पर 7 हजार फॉलोअर्स बढ़े थे। ज्योति के बारे में उसके फेसबुक अकाउंट पर 2 दिन में 2 लाख से ज्यादा लोग सर्च कर चुके हैं। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर भी सब्सक्राइबर 3.77 लाख से बढ़कर 3.86 लाख हो चुके हैं। ज्योति के कश्मीर, राजस्थान और दुबई-पाकिस्तान के फोटोज ********************* ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- ज्योति की गिरफ्तारी से सुर्खियों में यूट्यूबर ‘यात्री डॉक्टर’:रोहतक के रहने वाले नवांकुर, पाकिस्तान जा चुके; बोले-जासूसी की हो तो जेल में डाल देना हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान के लिए जासूसी करने पर पकड़े जाने के बाद एक और यूट्यूबर सुर्खियों में है। इस यूट्यूबर का नाम नवांकुर धनखड़ है और वह ‘डॉक्टर यात्री’ के नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। पढ़ें पूरी खबर यूट्यूबर ज्योति पहलगाम हमले के पहले पाकिस्तान गई थी:भारत से निकाले गए पाकिस्तानी अफसर से संबंध; ओडिशा की यूट्यूबर के भी घर पहुंची पुलिस जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान गई थी। हरियाणा के हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने रविवार दोपहर को कहा कि पाकिस्तानी उसे एसेट के तौर पर डेवलप कर रहे थे। वह स्पॉन्सर्ड ट्रिप पर पाकिस्तान जाती थी। पढ़ें पूरी खबर यूट्यूबर ज्योति 6 बार काशी आई:महाकुंभ और कृष्ण जन्मभूमि के वीडियो शेयर किए, इंटेलिजेंस टीम वृंदावन पहुंची हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने यूपी के ज्यादातर धार्मिक शहरों में घूमी। यहां मंदिरों और फेमस स्थान के वीडियो और जानकारी जुटाई। वह पिछले 5 साल में 6 बार काशी आई। यहां काशी विश्वनाथ दरबार और गंगा घाटों के वीडियो बनाए। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *