यूट्यूब चैनलों पर पाबंदी लगाएगी हरियाणा सरकार:CM ने SOP बनाने को कहा; पाकिस्तान से जुड़े ज्योति जैसे यूट्यूबरों पर होगी सख्ती

हरियाणा सरकार जल्द यूट्यूबरों पर पाबंदियों लगाएगी। इसके लिए बाकायदा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) बनाया जाएगा। इसमें खास तौर पर पाकिस्तान का गुणगान करने वाले यूट्यूबरों पर सख्ती बरती जाएगी। मंगलवार को CM नायब सैनी ने चंडीगढ़ में गृह एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की। जिसमें ज्योति मल्होत्रा समेत प्रदेश से पकड़े गए 5 पाकिस्तानी जासूसों को लेकर चर्चा हुई। CM ने अधिकारियों को आदेश दिए कि ज्योति मल्होत्रा जैसे केस फिर सामने न आएं, इसलिए पाकिस्तान से किसी भी तरह जुड़े यूट्यूब चैनलों पर नजर रख उनका डेटा खंगालें। मीटिंग के बाद प्रदेश की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), गृह सुमिता मिश्रा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मीटिंग में पाकिस्तान समर्थित ऑपरेटिव पर चर्चा की गई। इन पर प्रदेश में कार्रवाई जारी रहेगी। पाकिस्तान से जुड़े यूट्यूब चैनल खंगालेगी सरकार
ACS डॉ. सुमिता मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में जो भी यूट्यूब चैनल चल रहे हैं, उनका रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए स्पेशल सैल बना दिए गए हैं। जो भी यूट्यूब चैनल किसी भी तरह से पाकिस्तान से जुड़े हैं और स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किन चैनलों पर सख्ती बरतेगी सरकार DC और SP में तालमेल बढ़ेगा
मीटिंग के बाद हरियाणा की एसीएस होम सुमिता मिश्रा ने बताया कि आज कानून व्यवस्था को लेकर CM नायब सैनी ने बैठक की है। प्रदेश की सुरक्षा को लेकर बड़ी गहनता के साथ चर्चा हुई है। मीटिंग में यह भी तय किया गया है कि जिले में SP और DC के बीच तालमेल होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही दोनों अधिकारी जिले की मिलकर कानून व्यवस्था को संभालने के लिए बराबर-बराबर जिम्मेदार हैं। ज्योति मल्होत्रा पर सफाई, लीगल डॉक्यूमेंट्स से गई
हिसार से पकड़ी गई पाकिस्तानी जासूस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर होम सेक्रेटरी ने बताया कि यह कोई इंटेलिजेंस फेल्योर नहीं था। भारत में प्रजातंत्र है। सभी को कही भी आने-जाने की आजादी है। वह भी लीगल डॉक्यूमेंट पर यात्रा कर रही थी। कुछ चीजें समय के साथ सामने आती हैं। इसके अलावा हम हरियाणा के लोकल कलाकारों के साथ बैठक करने जा रहे हैं, ताकि वे पॉजिटिव चीज बनाएं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… यूट्यूबर ज्योति और ISI एजेंट की वॉट्सएप चैट मिली:पाकिस्तानी ने पूछा- अटारी बॉर्डर पर कोई अंडरकवर मिला था क्या; रॉ एजेंट्स का पता लगाना था मकसद पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तानी हैंडलर के साथ वॉट्सएप चैट मिली है। हरियाणा पुलिस के सूत्रों ने भास्कर को बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ज्योति के जरिए भारत के रॉ एजेंट्स की मौजूदगी का पता लगाना चाहती थी। पूरी खबर पढ़ें… ज्योति संग दिखे ‘यात्री डॉक्टर’ ने 4 VIDEO डिलीट किए:यूट्यूबर ने कहा- मल्होत्रा मेरी सिर्फ फैन; 31 नहीं एक ही बार पाकिस्तान गया हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से सुर्खियों में आए ‘यात्री डॉक्टर’ यूट्यूब चैनल वाले नवांकुर चौधरी ने 24 घंटे के भीतर फिर सफाई दी है। रोहतक के रहने वाले नवांकुर ने 15 मिनट का वीडियो जारी किया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *