यूडीएच मंत्री खर्रा कोटपूतली में, कार्यकर्ताओं से मिले:शहर की समस्याओं पर लिया फीडबैक, निराकरण का दिया आश्वासन

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा कोटपूतली के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष श्रीमाधोपुर महेश मीणा के निवास पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री खर्रा ने कोटपूतली नगर से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से फीडबैक लिया। इनमें नगर का मास्टर प्लान, सफाई व्यवस्था, रोड लाइट, पिछले कार्यकाल में बने फर्जी पट्टे, इटली जोहड़ की समस्या, सीवरेज प्लांट का स्थान परिवर्तन और शहर में अतिक्रमण की स्थिति जैसे मुद्दे शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, नगर परिषद की कार्यप्रणाली और आमजन से जुड़े मुद्दों को मंत्री के सामने रखा। मंत्री ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और नगर परिषद को आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा निकट भविष्य में उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री झाबर सिंह खर्रा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रवास के दौरान मंत्री खर्रा ने मल्टीग्रेन से बना भोजन भी चखा और कहा कि मोदी सरकार का विशेष ध्यान मोटे अनाज और मल्टीग्रेन पर है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। मंत्री खर्रा ने केंद्रीय बजट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट दीर्घकालीन दृष्टिकोण को दर्शाता है और सेमीकंडक्टर व चिप सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 11 मार्च को पेश होने वाला राज्य का बजट भी विकास की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश गोयल, मैथिली शरण बंसल, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, एडवोकेट बजरंग शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, विनोद गोयल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्ल रमन, अरविंद वर्मा, एडवोकेट प्रदीप बंसल, दिलीप यादव, निलेश शर्मा, मनीष यादव, एडवोकेट सुखमोहन, एडवोकेट योगेश शरण बंसल और समाजसेवी महेश मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *