यूडीएच मंत्री बोले- जयपुर में बनेगी नई रिंग रोड:कहा- 23,000 पदों पर होगी सफाई कर्मचारी भर्ती, 2025 तक भरेंगे सभी रिक्त पद

राजधानी जयपुर के विस्तार को देखते हुए अब सरकार नई रिंग रोड बनाने की तैयारी कर रही है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राजधानी जयपुर का लगातार तेजी के साथ विस्तार हो रहा है। वर्तमान रिंग रोड के बाहर काफी जयपुर फैल गया है। ऐसे में सरकार जयपुर में एक नई रिंग रोड बनाने पर विचार कर रही है। ऐसे में जनता की जरूरत को ध्यान में रखते हुए भविष्य में जल्द ही नई रिंग रोड को लेकर कार्य योजना बनाई जाएगी। खर्रा ने कहा की नई रिंग रोड 2050 को ध्यान में रखते हुए बनाई जाएगी न सिर्फ रिंग रोड बल्कि भविष्य के सभी प्रोजेक्ट राजस्थान सरकार अगले 25 साल को ध्यान में रख तैयार करेगी।
जयपुर में बनेगा आईटी – साइबर हब मंत्री ने बताया कि जयपुर में मेट्रो रूट के विस्तार और रिंग रोड के साथ ही सरकार जयपुर में कई और प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है। इसके तहत जयपुर में अलग – अलग एरिया को अलग – अलग हब के तौर पर विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसमें आईटी (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) हब, साइबर हब के साथ ही अन्य हब बनाए जाएंगे। इसे लेकर फिलहाल जमीन तलाशी जा रही है। जैसे ही जमीन फाइनल होगी। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 23 हजार पदों पर होगी भर्ती यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की भर्ती अब 2025 में निकाली जाएगी। इसमें संविदा के तहत हर दो महीना में सफाई कर्मचारी के कार्य का परीक्षण किया जाएगा। उसकी सही रिपोर्ट आने पर उन्हें फिर से अगले 2 महीने काम करने का मौका दिया जाएगा। इस तरह से यह प्रक्रिया लगभग 1 साल तक चलेगी। उसके बाद ही नियमों के तहत जो श्रेष्ठ और मेहनती काम करने वाले कर्मचारी होंगे। उन्हें सफाई कर्मचारियों के पद पर परमानेंट नियुक्ति दी जाएगी। खर्रा ने कहा कि राजस्थान में फिलहाल लगभग 23 हजार पदों पर ही सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। ऐसे में इतने ही पदों पर अगले साल भर्ती विज्ञप्ति निकली जाएगी। 2025 में भरेंगे सभी रिक्त पद
उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश के नगर निगम और नगर पालिकाओं में काफी पर खाली चल रहे है। जहां कुछ पढ़े लिखे सफाई कर्मचारी फिलहाल काम कर रहे हैं। अगले साल 2025 में नगर निगम और नगर पालिकाओं में सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सफाई कर्मचारी सिर्फ अपना मूल काम ही कर सकेंगे। मेट्रो रूट का करेंगे विस्तार
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राजस्थान सरकार जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर केंद्र सरकार के जॉइंट वेंचर करने जा रही है। इसको कर MOU की प्रक्रिया अगले साल जनवरी के महीने में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद मेट्रो के नए रूट के विस्तार की कार्य योजना पर काम किया जाएगा। इसमें मेट्रो के रूट में चौमूं से लेकर चाकसू तक विस्तार को लेकर भी सर्वे करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *