उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) की तीन आवासीय योजनाओं उद्यम विहार (राजस्व ग्राम कलड़वास), साउथ एक्स्टेंशन सेक्टर-ए (राजस्व ग्राम सवीना खेड़ा) एवं नान्देश्वर एनक्लेव (राजस्व ग्राम नोहरा) में असफल आवेदकों की अमानत राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि 25 दिसंबर को आयोजित की ई-लॉटरी में असफल आवेदकों को लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जिन आवेदकों को भूखण्ड आवंटित नहीं हो सका, उनकी जमा धरोहर राशि लौटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सचिव ने बताया कि तीनों योजनाओं में असफल रहे कुल 41,223 आवेदकों की जमा राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से 31 जनवरी तक वापस कर दी जाएगी। यह प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्ध ढंग से की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी आवेदक को राशि वापसी के लिए प्राधिकरण कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। ये खबर भी पढ़े… उदयपुर में 1109 प्लॉट की निकली लॉटरी:दैनिक भास्कर एप पर देखें तीनों योजनाओं की पूरी लिस्ट; अब होगा डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन


